फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   health wellness centers

Ambedkar Nagar News: वेलनेस सेंटरों से टूट रही बेहतर इलाज की आस

Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 02 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
health wellness centers
आलापुर (अंबेडकरनगर)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए हेल्थ वेलनेस सेंटर बेकार साबित हो रहे हैं। आलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े 10 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए सीएचसी व दूसरे क्षेत्र के सेंटरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 34 हेल्थ वेलनेस सेंटर खेले गए हैं। आलापुर सीएचसी से जुड़े 24 हेल्थ सेंटरों पर पहुंचने वाले लोगों को इलाज की सुविधा मिल रही है। 10 सेंटरों पर अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती ही नहीं हो सकी है। इससे इलाज के लिए पहुंचने वालों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र की करीब 15 हजार आबादी को इलाज के लिए सीएचसी या फिर जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। क्षेत्र के राकेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश चौहान, अभिषेक तिवारी व सुनीति द्विवेदी कहते हैं कि 10 सेंटरों पर इलाज नहीं होने प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेंटरों पर नहीं सीएचओ
करमैतेपुर, आलापुर, बहिगवां जोगीपुर, नेवारी दुराजपुर, अमोला बुजुर्ग, लखनपट्टी, हथिनाराज, रामकोला, माडरमऊ समेत 10 वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती नहीं हो सकी है। ग्रामीण लगातार सीएचओ की तैनाती कराने की मांग कर रहे हैं।

जल्द होगी तैनाती
हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख गया है। जल्द ही सभी सेंटरों पर सीएचओ की तैनाती हो जाएगी।
-डॉ आशीष राय, प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed