फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health department alert to bird flu outbreak

बर्ड फ्लू की आहट से स्वास्थ्य महकमा हुआ चौकन्ना

Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Health department alert to bird flu outbreak
अंबेडकरनगर। बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य महकमा चौकन्ना हो गया है। जिला अस्पताल समेत सभी नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बर्ड फ्लू का शिकार होने वाले मरीजों के उपचार के लिए विशेष तौर पर दो-दो बेड की व्यवस्था कर दी गई है। स्वास्थ्य महकमे ने नागरिकों से आह्वान किया है कि बीमारी से जुड़ा कोई लक्षण यदि उनमें दिखाई पड़े तो तत्काल अस्पताल पहुंचें, जिससे जांच के बाद समय रहते इलाज हो सके। साथ ही प्रशासन ने सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों को गाइड लाइन जारी कर दी है। कहा गया कि यदि मुर्गियों की अचानक मौत होती है, या फिर कोई समस्या बढ़ती है तो तत्काल पशु पालन विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन

कोरोना के बीच अब बर्ड फ्लू की आहट भी हो गई है। फिलहाल जिले में अभी तक ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है। शासन के निर्देश पर एहतियातन जिले में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक पहल शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएचसी में दो अतिरिक्त बेड बर्ड फ्लू मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए हैं। जिला अस्पताल में भी मरीजों के पहुंचने पर कोई असुविधा न हो, इसके लिए विशेष बेड की व्यवस्था की गई है। सीएमओ डॉॅ अशोक कुुमार ने बताया कि जिले में अब तक बर्ड फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। शासन के निर्देश पर सभी आवश्यक एहतियात बरते जा रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों के उपचार में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सभी सीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल में भी व्यवस्था की गई है। बेड आरक्षित होने के साथ ही संबंधित बीमारी से जुड़ी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक भी सभी अस्पतालों को मुहैया करा दिया गया है। नागरिकों को सलाह दी जा रही है कि यदि उनमें बर्ड फ्लू के लक्षण महसूस हों तो तत्काल चिकित्सालय से संपर्क करें। समय रहते उपचार शुरू होने पर समस्या को बढ़ने से रोका जा सके। सभी जरूरी उपचार व दवाएं यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिले में करीब 148 पोल्ट्री फॉर्म का संचालन हो रहा है। सभी संचालकों को इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया है। कहा गया कि यदि मुर्गियों में कोई लक्षण या समस्या दिखाई पड़ती है तो तत्काल पशु चिकित्सा कार्यालय से संपर्क करें। साथ ही ब्लॉक स्तर पर तैनात पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि वह लगातार पोल्ट्री फॉर्म का निरीक्षण करते रहें, जिससे यदि कोई समस्या उत्पन्न हो तो उसका समय रहते समाधान हो सके। इसके अलावा सभी ब्लॉक व तहसील स्तर पर पशु चिकित्सकों को नोडल अधिकारी के रूप में भी नामित किया गया है, जो प्रतिदिन चिकित्सकों से आवश्यक फीड बैक लेंगे।
मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण
पशु चिकित्साधिकारी एसके सिंह ने बताया कि पक्षियों में बर्ड फ्लू होने पर उनकी दो से तीन दिन के अंदर मौत हो जाती है। मुर्गियां यदि बर्ड फ्लू का शिकार होती हैं तो उनके सिर के ऊपर मौजूद लाल रंग का हिस्सा नीला पड़ जाता है। पैरों में पैरालाइज हो जाता है, जिससे वह चलने में असमर्थ हो जाती हैं। सामान्य रूप से होने वाली बीट का रंग बदल जाता है। इसके अलावा उनके शरीर का तापमान बढ़ जाता है। कहा कि मुर्गी फार्म संचालकों के साथ ही आम नागरिकों की जिम्मेदारी है कि यदि कहीं पर अचानक पक्षियों की मौत हो रही है तो तत्काल इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दें।

आम लोग भी रहें सावधान
डॉॅ. डीपी वर्मा ने कहा कि बर्ड फ्लू के खतरे से आम नागरिकों भी सावधान रहने की जरूरत है। फिलहाल जिले में अभी ऐसी कोई केस सामने नहीं आया है। परंतु यदि किसी को अचानक खांसी व जुकाम हो जाता है। नाक बहने लगती है, और शरीर का तापमान बढ़ जाता है तो वह तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। इसके अलावा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कुक्कुट पालन करने वाले नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed