{"_id":"618abb7bd43b5876597bd3fc","slug":"health-checkup-of-94-pregnant-in-special-camp-ambedkar-nagar-news-lko603710064","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष शिविर में 94 गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष शिविर में 94 गर्भवती का स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में मंगलवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 94 गर्भवती के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें जरूरी सुझाव भी दिए गए। डॉ. शिप्रा मौर्या ने महिलाओं को बताया कि मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ. शिप्रा ने आगे बताया कि अभियान के तहत विशेषकर गर्भवती को चिकित्सकों एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की देखरेख में प्रसव पूर्व जांच कराने एवं परामर्श सहित निशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं। संपोषणीय विकास लक्ष्यों के तहत मातृ मृत्युदर में कमी लाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक गर्भवती की प्रसव पश्चात विशेष देखभाल पर जोर दिया।
डॉ. आशीष राय ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुशल मंगल कार्यक्रम, सुरक्षित मातृत्व दिवस एवं प्रसूति नियोजन दिवस सीएचसी से संचालित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान के आयोजन से गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान विशेष रूप से जटिल खतरों वाली संभावित महिला को स्वास्थ्य संबल मिलता है। शिविर में कुल 94 गर्भवती के खून, रक्तचाप व शुगर आदि जांच की गई। चिकित्सकों ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने का निर्देश दिया।