{"_id":"6335e1ae7620592e2b4cf095","slug":"health-center-will-soon-be-built-in-pithapur-saraiya-ambedkar-nagar-news-lko6507191149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठापुर सरैया में जल्द बनेगा स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठापुर सरैया में जल्द बनेगा स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। पीठापुर सरैया में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की पहल स्वास्थ्य विभाग ने की है। बीते दिनों सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी कटेहरी से इस बावत आवश्यक रिपोर्ट तलब की है। ग्रामीण लंबे समय से अस्पताल की स्थापना की मांग कर रहे हैं। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र बन जाने से डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों की लगभग 25 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
ब्लॉक मुख्यालय कटेहरी से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित पीठापुर सरैया ग्राम पंचायत समय के साथ तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रही है। स्कूल-कॉलेजों की स्थापना के साथ ही दुकानों की संख्या भी बढ़ रही है। गांव तक पहुंचने के लिए पिच मार्ग है। बिजली आदि की सुविधाएं हैं परंतु इस क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल पाने में मुश्किल हो रही है।
ग्रामीणों को उपचार के लिए 10 से 12 किलोमीटर दूर स्थित कटेहरी सीएचसी के अलावा पहितीपुर व महरुआ स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर लगाना पड़ता है। इसके चलते ग्रामीण लंबे समय से यहां अस्पताल का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। एक माह पहले ग्राम प्रधान संतराम ने ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा को पत्र सौंपा था।
विज्ञापन
ज्ञापन के जरिए ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की मांग की गई थी। बताया गया कि यहां सरकारी अस्पताल खुलने से पीठापुर सरैया, बेनीपुर, सखौना, बैजपुर, इटहिया, ढोमनेपुर, करमपुर, खरगपुर, घरवासपुर, रानीपुर मोहन, खोजातपुर व बड़ेरिया सहित अन्य गांवों के लोगों को इलाज कराने में सहूलियत होगी।
ग्रामीणों की मांग का संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने सीएचसी कटेहरी के अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है। ग्राम पंचायत की वर्ष 2011 की जनसंख्या, अस्पताल की स्थापना से लाभान्वित होने वाली कुल आबादी, पीठापुर गांव से निकटतम चिकित्सा इकाइयों की दूरी, स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए लगभग 0.25 हेक्टेयर भूमि जो आबादी से अधिकतम 500 मीटर दूरी पर हो आदि का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
स्थानीय अरुण सिंह, मनोज सिंह, जयंत सिंह, हरिवंश यादव, गुलशन व बिपिन गौड़ आदि ने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना की। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना हो जाने से 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में आसानी होगी। मौजूदा समय में ग्रामीणों को 10 से 12 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने के लिए विवश होना पड़ता है।