फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Health center started in Rajesultanpur Panchayat Bhawan

Ambedkar Nagar News: राजेसुल्तानपुर पंचायत भवन में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र

Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Health center started in Rajesultanpur Panchayat Bhawan
नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर कार्यालय के पंचायत भवन में शुरू हुआ सीएचसी का संचालन।
अंबेडकरनगर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर कार्यालय परिसर में स्थित पंचायत भवन से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेसुल्तानपुर का संचालन शुरू हो गया। पहले ही दिन इलाज के लिए 10 मरीज पहुंचे, जिससे क्षेत्रीय जनता में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को अब सामान्य बीमारी या आपातकालीन स्थितियों में इलाज के लिए जहांगीरगंज या जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी के रूप में शुरू हुई इस स्वास्थ्य इकाई में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत सुचारु रूप से हो सकी है। इस केंद्र पर अधीक्षक डॉ. उदय चंद्र यादव और मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश चौधरी की निगरानी में इलाज की व्यवस्था की जा रही है। फार्मासिस्ट के रूप में विजय कुमार, स्टाफ नर्स नीतू सिंह व अमला राव, लैब टेक्नीशियन संतोष मिश्रा और शिवम, सफाईकर्मी विजयभान की टीम केंद्र को संचालन में सहयोग दे रही है।
विज्ञापन

डॉ. उदय चंद्र यादव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर यह सुविधा प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया कि आगे चलकर स्थायी भवन के निर्माण की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को और बेहतर सेवाएं मिल सकें।पहले दिन इलाज के लिए पहुंचे शकुंतला, नैतिक, अनिल वर्मा, नंदलाल, रमेश, अमित सिंह, मोबिन और सुनीता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह सुविधा उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इलाज के लिए पहले जहांगीरगंज जाना पड़ता था, जिससे समय, पैसा और श्रम तीनों की बर्बादी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed