फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Headmaster accused of obscene act with female student.

Ambedkar Nagar News: प्रधानाध्यापक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप

Mon, 12 Oct 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Headmaster accused of obscene act with female student.
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

छात्रा की मां के अनुसार 10 अक्तूबर की सुबह उनकी बेटी स्कूल गई थी। आरोप है कि विद्यालय में छात्रा को अकेला पाकर प्रधानाध्यापक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने इसकी जानकारी किसी और को देने पर उसे जान से मारने और विद्यालय से निकालने की धमकी भी दी गई। डरी-सहमी देख उससे पूछताछ करने पर उनकी बेटी ने आप बीती बताई। तहरीर में परिजनों के साथ गाली-गलौज करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed