फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Head representative beats headmaster, anger among teachers

Ambedkar Nagar News: प्रधान प्रतिनिधि ने प्रधानाध्यापक को पीटा, शिक्षकों में आक्रोश

Sun, 08 Dec 2024 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Head representative beats headmaster, anger among teachers
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकरोहर के प्रभारी प्रधानाध्यापक की प्रधान प्रतिनिधि ने शनिवार को विद्यालय में पहुंचकर पिटाई कर दी। एक शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। घटना से नाराज कई विद्यालयों के शिक्षक बाद में मौके पर पहुंच गए। एसडीएम व सीओ भी पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक कल्पनाथ राजभर ने तहरीर देकर कहा कि दोपहर साढ़े 11 बजे करीब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर विद्यालय पहुंचे और एमडीएम व अन्य जांच का हवाला देते हुए दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। ऐसा करने से मना करने पर उनका गला पकड़कर दबा दिया। रसोइया व अन्य शिक्षक पहुंचे, तो गला छोड़ दिया लेकिन वहां रखी कुर्सी उठाकर पीटने लगा। इससे वह बेहोश भी हो गए।
विज्ञापन

इस घटना से थोड़ी ही देर पहले एक सहायक अध्यापिका आस्था श्रीवास्तव को प्रधान प्रतिनिधि ने अनाधिकार जांच के लिए पंचायत भवन बुलाया। आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया। तहरीर में कहा कि हत्या जैसे मामले में जेल से छूटकर आए प्रधान प्रतिनिधि ने बाद में विद्यालय पहुंचकर पिटाई के साथ ही कार्यालय में रखे कई अभिलेख भी फाड़ दिए और वहां से चला गया। प्रधानाध्यापक की पिटाई की खबर मिलते ही शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। इसी बीच एसडीएम सौरभ शुक्ल व सीओ देवेंद्र मौर्य पहले विद्यालय, फिर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed