फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   He should be our head, talk about development

वही हमरा प्रधान बनै, जौन विकास की बात करै

Tue, 06 Apr 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
He should be our head, talk about development
अंबेडकरनगर के बजदहिया पाईपुर में आयोजित चौपाल में मौजूद लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। का हो, अबकी बार केका वोटवा दै जाय। हमरी समझ से वही का वोट दिहल जाए, जे सबका एकसमान देखै और विकास की बात करै। कुछ इसी प्रकार की चुनावी चर्चा चाय पान की दुकानों, होटलों व चौपाल व नुक्कड़ों पर होती नजर आ रही हैं। मंगलवार को अमर उजाला टीम बसखारी विकास खंड के वजदहिया पाईपुर ग्राम पंचायत के कोतूपुर चौराहा स्थित रामविलास यादव की चाय की दुकान पर पहुंची।
विज्ञापन

चाय की चुस्कियों के बीच चल रही चुनावी चर्चा के दौरान मेवालाल गोस्वामी बोले कि भइया ई बार हम तो सोच लिए वोट वहीं का दीन जाए, जौन विकास की बात करे और वास्तव में वोकरे लिए गंभीर हो। मनोज यादव व रामतीरथ प्रजापति ने उनकी हां में हां मिलाते हुए कहा कि गांव में बहुत समस्याएं हैं। जो इन्हें दूर करे, वही का वोटवा दिया जाय। उधर से गुजर रही लीलावती ने रुककर कहा कि जे का देखो, वही बढ़ चढ़कर वादा व दावा करत है। जीतै कै बाद पुछतै नाहीं। अबकी वही का वोट देबे, जे सच्चै विकास करै। अब बेवकूफ बनाए वाला जमाना गवा। अब तो जौन विकास करै, वही की गांव में सरकार बनै।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत वजदहिया पाईपुर
दूर होंगी किसानों की समस्याएं
नीलकमल ने कहा कि यदि गांव में खुशहाली होगी, तो देश भी तेजी से विकास करेगा। कारण यह कि भारत कृषि प्रधान देश है। ऐसे में किसानों के हित में जो भी हो सकेगा, वह बढ़ चढ़कर करेंगे। उनकी स्थानीयस्तर पर जो भी समस्याएं होंगी, उसे दूर कराएंगे। योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ किसानों को मिल सके, इसे भी सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा सर्वाधिक लाभ
चुनाव मैदान में उतरे प्रदीप का मानना है कि युवा ही देश के भविष्य हैं। ऐसे में युवाओं को आगे बढने के लिए वह पूरा जोर देंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जो योजनाएं संचालित हैं, उनका समुचित लाभ दिलाएंगे। इसके साथ ही किसानों को भी सशकत करने के लिए उन्हें योजनाओं का लाभ बढ़ चढ़कर दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।
पेजयल व्यवस्था होगी मजबूत
रिंका गौतम का मानना है कि गांव में प्रकाश व पेयजल की बड़ी समस्या है। इसे दूर कराने को सभी जरूरी कदम उठाएंगे। न सिर्फ खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि नई स्ट्रीट लाइटें भी लगवाएंगे। सोलर पैनल पर भी विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराने का कार्य भी बढ़ चढ़कर किया जाएगा।
ग्राम पंचायत तरौली मुबारकपुर
सुधारेंगे शिक्षा की दशा
राकेश कुमार वर्मा ने जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित समाज की स्थापना करना उनका सपना है। इसके लिए परिषदीय विद्यालय की दशा व दिशा सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। परिषदीय विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को एमडीएम समेत अन्य सभी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी।
महिलाओं को मिलेगा उनका अधिकार
नीलम मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अब महिलाएं अबला नारी नहीं हैं। ऐसे में मेरा पूरा जोर महिलाओं को सशक्त करने पर रहेगा। योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत जैनुद्दीनपुर
बगैर भेदभाव होगा विकास
शाहिद ने कहा कि यदि उन्हें गांव की सरकार की बागडोर दी जाती है, तो वे बगैर किसी भेदभाव के गांव का चहुमुखी विकास कराएंगे। संपर्क मार्ग के निर्माण के साथ ही गांव की गलियों को सीसी कराएंगे। साथ ही खड़ंजे का भी निर्माण कराएंगे। ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
दूर होगा जलभराव संकट
जनजीत मौर्य ने कहा कि गांव में जलभराव एक बड़ी समस्या है। इसे दूर करने के लिए न सिर्फ क्षतिग्रस्त नोलियों की मरम्मत कराई जाएगी, बल्कि नई नालियों का भी निर्माण कराएंगे। पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए बगैर किसी भेदभाव के वे बढ़ चढ़कर कार्य करेंगे। सभी के सुख दुख में बराबरी की भागीदारी करेंगे।
ग्राम पंचायत हंसवर
मेधावियों का होगा सम्मान
हरिनिवास मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में मेधावियों को कमीं नहीं है। जरूरत है, उन्हें निखारने की। इसे देखते हुए मैं मेधावियों को आगे बढ़ाने में उनकी पूरी मदद करूंगा। समय समय पर मेधावियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

पात्रों को मिलेगा योजना का लाभ
अबूवफा ने कहा कि पात्रों को आवासीय योजना का समुिचित लाभ मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। खुले में शौच को रोकने के लिए अधिक से अधिक पात्रों के शौचालय का निर्माण कराएंगे। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे, जिससे एक स्वस्थ व स्वस्थ समाज की स्थापना की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed