फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   HD night vision camera will monitor the strong room of the examination center

Ambedkar Nagar News: एचडी नाइट विजन कैमरा परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम की करेगा निगरानी

Sat, 30 Nov 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
HD night vision camera will monitor the strong room of the examination center
अंबेडकरनगर। नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने को लेकर इस बार दिन के साथ ही रात में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों व उत्तरपुस्तिकाओं की कड़ी रखवाली की जाएगी। इसके लिए एचडी नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे केंद्र पर रात की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षा को कराने के लिए समयसारिणी जारी की गई है। इसके तहत 24 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 12 मार्च तक चलेंगी। जनपद में 377 माध्यमिक विद्यालय है। इस बार इन विद्यालयों में 71256 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देंगे। इसके लिए 113 परीक्षा केंद्र का निर्धारण हो चुका है। परीक्षा को नकल विहीन सकुशल संपन्न कराने को लेकर बोर्ड अपनी तैयारी में जुटा है। केंद्र से परीक्षा पत्रों में किसी प्रकार की गड़बड़ी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की 24 घंटे निगरानी के लिए एचडी नाइट विजन कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाएं दूसरे से लिखवाने की शिकायतों पर विराम लगाने के लिए इस बार उत्तरपुस्तिकाओं के पन्नों पर बार कोडिंग के साथ ही नीचे पृष्ठ संख्या भी लिखवाई है। इससे सचल दल आसानी से किसी परीक्षा कक्ष में पहुंचकर बार कोड का मिलान कर उत्तरपुस्तिका के कहीं बाहर लिखे जाने की दशा में संबंधित परीक्षार्थी को आसानी से पहचान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश
बोर्ड के निर्देश के क्रम में परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। एचडी नाइट विजन कैमरे लगाने के निर्देश सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए जा चुके हैं। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए इस पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। -गिरीश सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed