फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Hard work done with honesty does not go in vain

व्यर्थ नहीं जाती ईमानदारी के साथ की गई मेहनत

Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hard work done with honesty does not go in vain
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी के बुढनापुर में संजय स्मृति मंच ने मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने जिला जज पद पर पदोन्नति के बाद पहली बार गांव पहुंचे न्यायिक अधिकारी रणंजय कुमार वर्मा समेत सरकारी सेवाओं में कार्यरत 10 अन्य युवा प्रतिभाओं का अभिनंदन किया। उन्होेंने आह्वान किया कि ईमानदारी के साथ की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला जज पर प्रोन्नत हुए न्यायिक अधिकारी के साथ ही अलग अलग सरकारी सेवाओं में कार्यरत गांव के युवा चंद्रकांत यादव, आदर्श वर्मा, हेमंत कुमार वर्मा, अमरपाल साहू, दिगवेंद्र सौरभ, वीरेंद्र, आशीष, विनीत यादव, मनोज कुमार प्रजापति व अरविंद कुमार त्रिपाठी का सम्मान व अभिनंदन कर संस्था की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित हुए जिला जज ने कार्यक्रम के आयोजन पर खुशी जताते हुए मौजूद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन टांडा के पूर्व अध्यक्ष जावेद अहमद सिद्दीकी व संचालन पूर्व प्रमुख विजय वर्मा माथुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed