फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   hard action in any lack of carelness

गोवंश आश्रय स्थलों में कमीं मिलने पर होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई

Sun, 04 Aug 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
hard action in any lack of carelness
अंबेडकरनगर। गोवंश आश्रय स्थलों में रह रहे गोवंशों के संरक्षण को लेकर डीएम राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में रविवार को सभी उपजिलाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को गोवंशों की समुचित देखरेख सुनिचित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा कि यदि चारे व पानी के अभाव में किसी भी गोवंश की मौत होती है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम कोड़रा में बने अस्थाई पशु आश्रय स्थल पर पूर्व के निरीक्षण में कमीं पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। संबंधित एसडीएम व सीवीओ को निर्देशित किया कि पूर्व के निरीक्षण में पाई कमियों को तत्काल दूर करा लिया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गोवंश संरक्षण को पुख्ता बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। तहसील व ब्लाक स्तर के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंशों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए समय समय पर पशु आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं से अवगत होकर जरूरी चीजें मुहैैया कराने पर जोर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने ग्राम कोड़रा बने अस्थाई पशु आश्रय स्थल में बीते दिनों निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने उपजिलाधिकारी व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पूर्व के निरीक्षण में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करा लिया जाए। यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता तो उसके विरुद्घ कार्रवाई करते हुए अवगत कराया जाए।

डीएम ने आगाह किया कि यदि दोबारा निरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्घ कठोर कार्रवाई किया जाएगा। सभी उपजिलाधिकारियों से कहा कि चारे व पानी के अभाव में किसी भी गोवंश की मौत नहीं होनी चाहिए। इसके साथ सफाई व्यवस्था भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। बताया कि वे जल्द ही तीसरी बार गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण शुरू करने वाले हैं। इससे पहले सभी जरूरी प्रबंध हर हाल में कर लिए जाए। इस मौके पर एडीएम अमरनाथ राय के अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed