फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Harassment of gram panchayat secretaries is not tolerated

ग्राम पंचायत सचिवों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Harassment of gram panchayat secretaries is not tolerated
अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार को विकास भवन के निकट प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जरा सी शिकायत पर उन्हें निलंबित कर दिया जा रहा है, जबकि शासनादेश के अनुसार पहले जांच की जाए और इसके बाद यदि मामला सही पाया जाए और इसमें किसी प्रकार की आर्थिक गड़बड़ी हो, तो उसकी रिकवरी की जाए। इस तरह सचिवों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाद में कर्मचारियों ने संबंधित ज्ञापन डीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष हंसप्रकाश सिंह व वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों का उत्पीड़न जिले में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। तनिक सी शिकायत होने पर सचिव को निलंबित कर दिया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित सचिव के विरुद्ध केस भी दर्ज करा दिया जाता है। कहा कि शासनादेश के अनुसार यदि किसी प्रकार की आर्थिक शिकयत सामने आती है, तो उसकी जांच कराई जानी चाहिए। जांच में यदि मामला सही पाया जाता है, तो उसकी रिकवरी कराए जाने का प्राविधान है। शासनादेश को दरकिनार कर मनमाने ढंग से सचिवों पर कार्रवाई की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदीप दुबे, सुनील श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, अतुल सिंह, आस्था पांडेय, आदित्य सिंह, बबिता वर्मा, प्रियंका, अरुण कुमार, उमाशंकर, बांकेलाल मौर्य आदि ने कहा कि मनरेगा मांग आधारित योजना है, जबकि विकास खंड पर बिना मांग के ही अधिकाधिक श्रमिकों को नियोजित करने का दबाव बनाया जा रहा है, जो कि अनुचित है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन डीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed