{"_id":"650bc70becae130ac5011f86","slug":"hanswar-shocked-by-double-murder-in-love-affair-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3513-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रेम प्रसंग में दोहरे हत्याकांड से दहला हंसवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रेम प्रसंग में दोहरे हत्याकांड से दहला हंसवर
विज्ञापन
बसखारी/टांडा (अंबेडकरनगर)। सुर्खियों का सबब बने हंसवर थाना क्षेत्र में अब झंझवा गांव में मंगलवार देर रात दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी। एकतरफा प्यार में अपने साथी के साथ पहुंचे युवक ने युवती के दादा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी जबकि युवती, उसके पिता व मां को चाकू से घायल कर दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने घेराबंदी में पकड़े गए युवक के साथी को पीटकर मार डाला जबकि मुख्य आरोपी भाग निकलने में कामयाब रहा।
नोनारा गांव निवासी सलमान ने मंगलवार देर रात एकतरफा प्यार में साथी आसिम में साथ मिलकर पड़ोसी गांव झंझवा निवासी हेलाल अहमद के घर में घुसकर मौजूद लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें हेलाल के पिता मोहम्मद जहीर (75) की मौत हो गई जबकि हेलाल (50), उनकी पत्नी तहजीब फातिमा (45) तथा पुत्री आयशा (19) चाकू के हमले में घायल हो गई। गुहार सुनकर इसी बीच पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो सलमान भाग निकला। ग्रामीणों ने उसके दोस्त आसिम को पकड़ लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पिटाई शुरू कर दी। उसे मौके पर ही मरणासन्न कर दिया गया। भोर में पहुंची पुलिस ने आसिम व जहीर को सीएचसी बसखारी पहुंचाया। वहां जहीर को मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल भेजते समय रास्ते में आसिम की भी मौत हो गई।
हेलाल, तहजीब व आयशा को बसखारी से पहले जिला अस्पताल लाया गया फिर तीनों को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हेलाल की तहरीर के आधार पर सलमान व आसिम के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में कहा गया कि सलमान उसकी पुत्री आयशा से एकतरफा प्यार करता था और शादी का दबाव बना रहा था। इससे मना करने पर ही उसने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आईजी अयोध्या डॉ. प्रवीण कुमार व एसपी अजीत सिन्हा ने घटनास्थल का जायजा लिया। 24 घंटे के भीतर सभी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। हसंवर पुलिस ने बाद में हेलाल अहमद की तहरीर पर आसिम व सलमान के विरुद्ध हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सुर्खियों में छाया हुआ है हंसवर थाना क्षेत्र
टांडा/बसखारी(अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय सुर्खियों में आए हंसवर में एक और दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। हाल ही में छेड़खानी करते हुए दुपट्टा खींचने से हुए हादसे में छात्रा की मौत हो गई थी। अब एकतरफा प्यार में हुए दो कत्ल ने लोगों को दहला दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है।
इंटरमीडिएट की छात्रा नैंसी की छेड़छाड़ के चलते हुई मौत से हंसवर थाना क्षेत्र अचानक बड़ी सुर्खियों में आ गया था। राष्ट्रीय स्तर पर हंसवर की गूंज छात्रा के साथ हुई घटना को लेकर सुनाई पड़ी। यह मामला अभी प्रमुखता से छाया ही हुआ है कि एक और बड़ा मामला सामने आ गया। इस घटना से एक बार फिर हंसवर थाना क्षेत्र की चर्चा जिले से बाहर निकलकर प्रदेश की राजधानी व दूरदराज तक होती दिखी। मंगलवार देर रात हुए इस दोहरे हत्याकांड से आसपास के लोग दहशत में हैं। (संवाद)
तीन दिन पहले निकाह से हुआ था इंकार
अंबेडकरनगर। एकतरफा प्यार में जिस सलमान ने जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला उसका विवाह युवती आयशा से दो वर्ष पहले तय हो जाने की चर्चा सामने आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आयशा से सलमान के जुड़ाव को देखते हुए दोनों पक्ष के परिजन लगभग दो वर्ष पहले विवाह के लिए तैयार भी हो गए। निकाह की तैयारियां भी तेज हो गईं। सलमान इससे काफी खुश था। निकाह के तीन दिन पहले अचानक कन्या पक्ष की तरफ से इंकार कर दिया गया।
कहा गया कि आयशा ही शादी के लिए तैयार नहीं थी। इस बीच मंगलवार देर रात हुई घटना के बाद आयशा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि निकाह के लिए इंकार करने के बाद से उसकी सलमान से कोई बात नहीं हुई।
चारदीवारी कूद गया था आसिम
बसखारी (अंबेडकरनगर)। झंझवा गांव में हुई घटना को लेकर एफआईआर से इतर एक और घटनाक्रम गूंजता रहा। कई लोगों का कहना था कि सलमान व उसका दोस्त आसिम (20) मंगलवार रात डेढ़ बजे करीब हेलाल के घर उसकी पुत्री से मिलने पहुंच गए। सलमान वहां बाहर खड़ा था जबकि उसका दोस्त आसिम अंदर से बंद मुख्य दरवाजे को खोलने के लिए चहारदीवारी को कूदकर अंदर चला गया। वहां हेलाल के पिता जहीर जग गए। जिसके बाद अचानक कहासुनी व विवाद होने लगा। इसी के बाद चाकू से हमला होने की घटना के साथ ही ग्रामीणों की घेराबंदी हुई।