फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Half the population should get self-employment opportunities with skill development

Ambedkar Nagar News: कौशल विकास के साथ आधी आबादी को मिले स्वरोजगार के अवसर

Tue, 14 Jan 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 14 Jan 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Half the population should get self-employment opportunities with skill development
अंबेडकरनगर। स्वरोजगार के अवसर लेकर लाई गई पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 87,296 आवेदन में से 70,366 महिलाएं शामिल हैं। महिलाएं इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर कौशल का विकास कर रही हैं। वहीं, ऋण मुहैया कराए जाने पर स्वरोजगार शुरू कर रही हैं। इससे आधी आबादी को आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

शासन ने विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं को रोजगार देने के लिए योजना तैयार की है। जिले में अब तक आए आवेदनों को जांच के बाद उन्हें लोन की स्वीकृति दी जा रही है। अब तक 132 महिलाओं को ऋण भी उपलब्ध करा दिया गया है। इस योजना के तहत पांच प्रतिशत ब्याज की दर से ऋण मिलता है। योजना में एक लाख तक ऋण पहली बार में दिया जाता है, जिससे लाभार्थी को 18 माह में चुकता करना होता है। इसके बाद उसे दो लाख का ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन

सिलाई सेंटर के लिए दिखी दिलचस्पी
जिले में आने वाले आवेदनों में सबसे ज्यादा सिलाई के कार्य के लिए आए हैं। विभाग के आंकड़ों के अनुसार 68,393 आवेदन केवल दर्जी के लिए ही आए हैं। स्वरोजगार को लेकर महिलाओं में अब घर से बाहर निकल कुछ करने का साहस बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वकर्मा योजना में महिलाओं ने बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं, जिनमें उनके आवेदनों को जांच कर प्रशिक्षण उन्हें व अन्य उपकरण समय से उपलब्ध कराया जा रहा है। -एस सिद्दीकी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed