{"_id":"64dd05a8a2ba3695e30bab36","slug":"half-a-dozen-trains-arrived-late-passengers-lost-their-way-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-1793-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विलंब से पहुंचीं आधा दर्जन ट्रेन, भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विलंब से पहुंचीं आधा दर्जन ट्रेन, भटके यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ट्रेन यात्रियों की समस्याएं दूर नहीं हो रहीं। बुधवार को आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा तमाम दावों के बावजूद प्रमुख ट्रेनें ही दो से चार घंटे विलंब से चल रही है।
बुधवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन कार्यालय के अनुसार सुबह 08:49 पर आने वाली किसान अप एक्सप्रेस ढाई घंटा विलंब से पहुंचीं। इसी प्रकार दून अप निर्धारित समय दोपहर 01:03 बजे से दो घंटा, साबरमती अप निर्धारित समय दोपहर बाद 03:08 बजे से चार घंटा, फरक्का अप निर्धारित समय दोपहर 01:59 बजे से दो घंटा, फरक्का डाउन निर्धारित समय सुबह 11:16 बजे से ढाई घंटा, दून डाउन निर्धारित समय दोपहर 12:26 से दो घंटा विलंब से पहुंची।
वाराणसी जाने के लिए परिवार के साथ पहुंचे शहजादपुर के सुभाष ने कहा कि डेढ़ घंटा हो गया ट्रेन का इंतजार करते लेकिन अभी तक नहीं आई। संबंधित ट्रेन की स्थिति की सही जानकारी भी नहीं मिल रही है। उधर रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ ट्रेन विलंब से चलीं। इनकी स्थिति की स्पष्ट जानकारी समय रहते यात्रियों को दी गई।