{"_id":"632368329695ea591469be11","slug":"had-i-been-a-doctor-i-would-have-treated-akhilesh-keshav-prasad-ambedkar-nagar-news-lko648503442","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर होता तो कर देता अखिलेश का इलाज ः केशवप्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर होता तो कर देता अखिलेश का इलाज ः केशवप्रसाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर पहुंचे डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य को बुके भेंट कर सम्मानित करते भाजपा के नेता व पद?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार हार से हताश हो गए हैं। खुद को लेकर चल रहीं चर्चाओं का जवाब देते हुए कहा कि सच तो यह है कि सपा में भगदड़ की स्थिति है, लेकिन अभी हम लोग किसी को ले नहीं रहे हैं। मैं चिकित्सक नहीं हूं, वरना उनका इलाज जरूर करता।
मदरसों के सर्वे आदि को मुद्दा बनाने पर कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे भी हमारे हैं। मदरसों का सर्वे कराने का उद्देश्य सिर्फ यह है कि बगैर मान्यता के स्कूल न चलें। उनकी पढ़ाई आदि में गुणवत्ता आए। सहारनपुर कांड का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे मामलों के बावजूद गलत गतिविधियों का समर्थन कहीं भी नहीं किया जाना चाहिए। मदरसों के सर्वे को लेकर कुछ लोग मुस्लिम तुष्टिकरण में उसे गलत दिशा में ले जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया कर्मियों से गुरुवार शाम बात करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आम लोगों के विकास में जुटी है। प्रदेश व देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की तरफ हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कोशिश यह है कि सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ लगातार बेहतर ढंग से पहुंचे।
विज्ञापन
पहले सपा व कांग्रेस की सरकार में केंद्र से चले 100 रुपये यहां पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे में बदल जाते थे। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 लाख करोड़ रुपये पात्रों के खाते में भेजे तो वह पूरा पैसा पहुंच गया। हमें जनता के हितों की चिंता है, जबकि उन्हें परिवारवादी व जातिवादी समेत तुष्टिकरण की राजनीति की परवाह है।
जातिगत जनगणना के सवाल पर कहा कि आज देश में गरीब का बेटा प्रधानमंत्री है। हम तमाम योजनाओं के जरिए गरीबों का भला कर रहे हैं। इसी से भाजपा का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में आवाज न उठाने वाले लोगों को दरअसल गरीबों की कोई परवाह नहीं है।
पात्रों को मिल रहा योजनाओं का लाभ
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिले के चार लाख किसानों के खाते में पीएम किसान निधि के 709 करोड़ 53 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। 42 हजार से अधिक ग्रामीण आबादी को पीएम ग्रामीण आवास, जबकि 13690 शहरी लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। अंबेडकरनगर जैसे जिले में अब पात्रों को योजनाओें का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं की समीक्षा की।
निकाय चुनाव में सभी सीटें जिताएं
डिप्टी सीएम ने जिला भाजपा कार्यालय में कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते आने वाले 25 वर्ष में भी भाजपा की सरकार ही रहेगी। आगामी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत दर्ज करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, जिला प्रभारी विजयप्रताप सिंह व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर एमएलसी हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री त्रियंबक तिवारी, रमाशंकर सिंह, यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी, सुभाष राय, अवधेश द्विवेदी, अनीता कमल, संजू देवी आदि मौजूद रहे।