फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gutkha trader's premises raided, clash with team

गुटखा कारोबारी के ठिकानों पर छापा, टीम से झड़प

Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gutkha trader's premises raided, clash with team
टांडा (अंबेडकरनगर)। नगर के गुटखा व्यापारी के आवास पर लखनऊ से आई सीजीएसटी टीम ने सोमवार को छापा मारकर कई घंटे जांच की। इससे गुस्साए व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। टीम के साथ व्यापारियों की झड़प भी हुई। इससे कोतवाल व अलीगंज थानाध्यक्ष को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा। जीएसटी टीम ने व्यापारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के शहजादपुर में बीते दिनों पूजा गुटखा व्यापारी के आवास व ठिकानों पर लखनऊ से आई सीजीएसटी टीम ने छापा मारा था। इसमें मिले कुछ प्रपत्रों के आधार पर सोमवार को दोपहर बाद लखनऊ के सीजीएसटी इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरिया स्थित जय गुरु देव ट्रेडर्स के प्रोपराइटर फूलचंद यादव के आवास व ठिकानों पर छापा मारा। कई घंटे चली जांच को देखते हुए शाम 6 बजे व्यापारी संगठन से जुड़े सदस्य मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यापारियों व जीएसटी टीम के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद अलीगंज थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज व कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर व्यापारियों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि लखनऊ से आई टीम ने व्यापारी का मोबाइल जब्त कर सीसीटीवी कैमरा बंद करा दिया तथा किसी को बुलाने से भी मना कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। दूसरी तरफ इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने व्यापारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी। दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed