फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Groom's maternal uncle injured in celebratory firing, case registered

Ambedkar Nagar News: हर्ष फायरिंग में दूल्हे मामा घायल, केस

Fri, 16 May 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 16 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Groom's maternal uncle injured in celebratory firing, case registered
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जयमाल में डांस के दौरान तमंचे से की गई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मामा के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। उनका इलाज आजमगढ़ जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कटका के मसोढ़ा गांव निवासी रामउजागिर 13 मई को आजमगढ़ के हासापुर कला गांव भांजे दीपचंद की शादी में शामिल होने गए थे। बरात शाम सात बजे बहराकोठी गांव के लिए निकली। रामउजागिर के साथ उसके दो भाई रामू प्रसाद और गुडडू भी थे। रात डेढ़ बजे के करीब जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। वर- वधू पक्ष दूल्हे और दुल्हन को आशीर्वाद दे रहे थे। तभी अतरौलिया के भैरोपुर निवासी उनके भांजे के रिश्तेदार शिवदत्त ने तमंचा निकालकर हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली रामउजागिर को लगने से शादी में अफरातफरी मच गई। घायल के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed