फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   government working with transparency

पारदर्शिता से काम कर रही सरकार

Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
government working with transparency
आलापुर (अंबेडकरनगर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर की बैठक रविवार को आलापुर निरीक्षण भवन में हुई। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने पार्टी की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात कर देश और समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों ने भेदभावपूर्ण कार्य करके समाज में सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया। भाजपा की सरकार सभी लोगों के उत्थान के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम जनता के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्पित हैं। सरकार किसानों, गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के लिए बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने कहा कि भाजपा महिलाओं, गरीबों व युवाओं के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। पहली बार केंद्र व प्रदेश की सत्ता में ऐसी सरकार बनी है, जो आम जनता को पूरी ईमानदारी से योजनाओं का लाभ दे रही है। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी डॉ. योगेंद्र मिश्र, विकास तिवारी, भुवनेश्वर प्रसाद तिवारी, सुनीत द्विवेदी, राजेश्वर पाठक, अलगूराम मद्धेशिया, रामप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed