फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government's attitude in Pegasus espionage case is worrying

पेगासस जासूसी मामले मेें सरकार का रवैया चिंताजनक

Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government's attitude in Pegasus espionage case is worrying
अंबेडकरनगर। किसान आंदोलन और पेगासस जासूसी मामले को लेकर केंद्र सरकार का रवैया चिंताजनक है। यह विचार बसपा संसदीय दल के नेता रितेश पांडेय ने शनिवार को अमर उजाला से दूरभाष पर बात करते हुए प्रकट किए। कहा कि सांसदों के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति से मिलकर इस मामले में अपनी आपत्ति जताई है। कहा गया कि किसानों की उपेक्षा करना अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

बसपा संसदीय दल के नेता रितेश पांडेय ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि किसान अपने हक की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार उनके हक को समझने व पूरा करने की बजाए उनका उत्पीड़न कर रही है। किसानों को नीचा दिखाने की कोई कोशिश सरकार व सत्तारूढ़ दल की तरफ से नहीं छोड़ी जा रही है। किसान किसी एक पार्टी का नहीं है। वह सभी दल में है। वे देश की जान व देश की शान हैं। उन पर लाठी चलवाना, कभी उन्हें आतंकी तो कभी उन्हें मवाली कहना ठीक नहीं है। सांसद ने कहा कि आंदोलन में अब तक साढ़े पांच सौ से अधिक किसानों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी सरकार हठधर्मिता कर रही है। किसानों से लड़ाई सरकार के लिए शोभनीय नहीं है।
विज्ञापन

देश का पेट पालने वाले किसान को नीचा दिखाकर सरकार को कोई जीत हासिल होने वाली नहीं है। सांसद ने पेगासस जासूसी मामले में सरकार के रवैये को चिंताजनक बताते हुए कहा कि सरकार सदन में चर्चा से पीछे क्यों हट रही है। सरकार की नीयत साफ है तो उसे खुले मन से आगे आना चाहिए। जांच व चर्चा से पीछे हटकर सरकार यह साबित कर रही है कि उसने सब कुछ जान बूझकर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जासूसी का मामला न सिर्फ असंवैधानिक है, वरन यह निजता के अधिकारों का उल्लंघन भी है। राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि इस मामले में सरकार को निर्देशित किया जाए। सांसद ने बताया कि सांसद रामशिरोमणि वर्मा, सुप्रिया सुले, मलूक नागर, हरमिंदर कौर व सुखवीर सिंह बादल आदि ने राष्ट्रपति से मिलकर पेगासस जासूसी मामले की जांच कराने तथा किसानों की मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed