फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government is directly communicating with the poor and women

गरीबों और महिलाओं से सीधा संवाद कर रही सरकार

Sat, 13 Mar 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Government is directly communicating with the poor and women
आलापुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामनगर के कवही अंजनपुर में शनिवार को हुई बैठक में सरकार की योजनाओं पर नेताओं ने चर्चा की। मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में हुई ग्राम चौपाल की मुख्य अतिथि रहीं विधायक अनीता कमल ने कहा कि जिस तरह भाजपा गरीबों, युवाओं व महिलाओं से सीधा संवाद कर रही है, उनका हित तय कर रही है उससे जनता खुश है। इससे पूर्व की सरकार की सरकारें सपा, बसपा व कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद कभी भी जनता से न तो संवाद किया और न ही उनकी मदद तय करने की जरूरत समझी। इसके चलते ही जनता ने उन्हें नकार दिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता आनंद जायसवाल ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जो बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास को लेकर कार्य कर रही है। भाजपा की सरकार हर परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। सबके विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। रामनगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है। मौके पर अश्विनी तिवारी, हरिसेवक विश्वकर्मा, भागीरथी पासवान, प्रदीप पासवान, आयुष त्रिपाठी व कमलेश पांडेय समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed