फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Government ignoring farmers

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार

Sun, 17 Jan 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government ignoring farmers
अंबेडकरनगर। काफी दिनों से देश के किसान कड़ाके की ठंड में दिल्ली की सरहद और पूरे देश भर में सड़क पर काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, परंतु घमंड में चूर भाजपा सरकार ने अपना जमीर पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। यह आरोप एमएलसी दीपक सिंह ने रविवार को जनपद संगठन सृजन अभियान को संबोधित करते हुए लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों को राहत देने के बजाय सड़क पर बोल्डर गिट्टी बिछाने, वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले दागने का काम कर रही है।
विज्ञापन

एमएलसी दीपक सिंह संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए एक दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचे। जनपद की सीमा पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र के नेतृत्व में तो जिला कार्यालय पर उप्र. कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दनका स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने इल्तिफातगंज में पूर्वांचल के गांधी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयराम वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर न्याय पंचायत भड़सारी और यादवपुर में संगठन सृजन बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कदम किसानों, मजदूरों और गरीबों के साथ है। सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली केवल कांग्रेस है। किसान विरोधी भाजपा को सबक सिखाना है। जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों व आम जनमानस के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के भीटी मंडल अध्यक्ष राजितराम वर्मा, जैतपुर निधियहवा के प्रधान सालिकराम कनौजिया समेत किसान यूनियन के रामसूरत विश्वकर्मा, श्रीनिवास पांडेय, निरंकार पांडेय, पवन कुमार सिंह, कुलदीप कुमार आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी डॉ. विजय शंकर तिवारी, सुखीलाल वर्मा, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, संजय तिवारी, बद्रीनारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed