{"_id":"6978f0b915324782090a17b7","slug":"government-accused-of-imposing-anti-labor-policies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-149516-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां थोपने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां थोपने का आरोप
Tue, 27 Jan 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
.जलालपुर विकासखंड में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जलालपुर विकासखंड परिसर में मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता बृजेश सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर कर रही है।
आरोप लगाया कि सरकार मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने में असफल रही है। सरकारी आकड़ों के अनुसार औसतन मजदूरों को 50 दिन का ही काम मिल पा रहा है। ऐसे में 125 दिन रोजगार की बात करना मजदूरों को गुमराह करने जैसा है। उन्होंने कहा कि पहले योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत थी, जिसे घटाकर 60 प्रतिशत कर दिया गया है। सुनील मिश्रा ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि सरकार ने अपने फैसले वापस नहीं लिए तो कांग्रेस गांव-गांव जाकर आंदोलन करेगी। इस दौरान राजकुमार अग्रहरि, राकेश वर्मा, मुन्नीलाल, सुनील सिंह, अबू सहमा, राजनाथ दुबे, विवेक कुमार, वीर बहादुर, मोहम्मद इस्लाम व अन्य उपस्थित रहे।