{"_id":"63373733eb92995ebe785827","slug":"got-a-budget-of-six-crores-many-works-will-be-done-ambedkar-nagar-news-lko650883227","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ का बजट मिला, होंगे कई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ का बजट मिला, होंगे कई काम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 902 ग्राम प्रधानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नवरात्रि के मौके पर जिले को छह करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। राज्यवित्त के तहत मिलने वाली इस राशि से न सिर्फ पांच हजार रुपये की दर से प्रधानों को मानदेय का भुगतान होगा बल्कि ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के साथ ही परिसंपत्तियों के रखरखाव, नालियों की मरम्मत, मार्ग प्रकाश समेत अन्य कई प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
ग्राम पंचायतों में संपर्क मार्ग के साथ ही नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। मार्ग प्रकाश के साथ ही बेहतर साफ-सफाई को लेकर भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार शासन से जिले को छह करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है।
राज्यवित्त आयोग के तहत मिलने वाली इस राशि से न सिर्फ ग्राम प्रधानों के मानदेय का भुगतान होगा बल्कि ग्राम पंचायतों में सड़क, नाली व खड़ंजा संबंधी काम भी कराए जाएंगे। मालूम हो कि जिले में 902 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम पंचायत के खाते में शीघ्र ही राशि पहुंच सके, इसके लिए डीपीआरओ ने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। संभावना है कि दो-तीन दिन में आवश्यकतानुसार राशि ग्राम पंचायत के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
राज्यवित्त के तहत जिले को छह करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध हुई है। इससे 902 ग्राम प्रधानों के मानदेय भुगतान के साथ ही ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के काम कराए जाएंगे। शीघ्र ही ग्राम पंचायतों के खाते में रकम भेज दी जएगी।
-अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ