फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Goods of 25 shops confiscated for reoccupying the track

Ambedkar Nagar News: पटरी पर फिर से कब्जा करने पर 25 दुकानों का सामान जब्त

Tue, 03 Dec 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Goods of 25 shops confiscated for reoccupying the track
अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मौजूद लोग।
अंबेडकरनगर। अतिक्रमण विरोधी अभियान में मनमानी करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन का सोमवार को चाबुक चला। दोबारा अतिक्रमण कर लेने पर संबंधित 25 दुकानों का सामान जब्त कर लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ऐसे दुकानदारों में हड़कंप मच गया जो चेतावनी के बाद भी पटरी पर अतिक्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर नगरपालिका प्रशासन व पुलिस की टीम कई दिनों से अभियान चला रही है। कुछ मार्गों पर अभियान के समाप्त होने के बाद दुकानदारों ने फिर से सामानों को पटरी पर लगा दिया। सोमवार को दोपहर बाद एसडीएम सौरभ शुक्ल, सीओ देवेन्द्र कुमार मौर्य व नगर पालिका ईओ बीना सिंह के साथ पुलिस टीम ने पूर्व में चले अतिक्रमण अभियान वाले क्षेत्र बस स्टेशन से पटेलनगर तक जांच की। इस दौरान 25 से अधिक दुकानों का पटरी से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों ने पहले ऐसे दुकानदारों के सामानों व अतिक्रमण का वीडियो बनाया। अतिक्रमण अभियान टीम को अपनी तरफ आता देख कई दुकानदार सामानों व काउंटर को अंदर करने लगे। एसडीएम के निर्देश पर लोगों के ऐसे सामानों को जब्त कर लिया गया, जो बार-बार अभियान खत्म होने के बाद पटरियों पर लगा दिए जाते थे। साथ ही लोगों को निर्देश दिया गया कि किसी दुकानदार ने फिर से पटरी पर सामानों को लगाया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं चली किसी की मनमानी
सोमवार को एसडीएम, सीओ व कोतवाल के साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे तो मनमानी करने वाले दुकानदार पीछे हट गए। नाली के ऊपर काउंटर लगाने वाले दुकानदारों पर साढ़े 14 हजार का जुर्माना लगाया गया। एसडीएम ने सभी दुकानदारों से कहा कि पटरी खाली रहने से आने-जाने वाले लोग रुककर आप की ही दुकान से खरीदारी करेंगे। ऐसे में पटरी पर अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed