फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Good education will pave a better path in life

अच्छी शिक्षा से जीवन में प्रशस्त होगा बेहतर मार्ग

Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Good education will pave a better path in life
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला कारागार में शिक्षा के महत्व पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश पद्म नरायन मिश्र के निर्देश पर महिला कारागार में आयोजित गोष्ठी को जिला विधिक प्राधिकरण सचिव प्रियंका सिंह, जिला करागार अधीक्षक डॉ हर्षिता मिश्रा, कारापाल गिरिजाशंकर यादव ने संबोधित किया। इसमें महिला शिक्षा पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने कहा कि देश व समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा जरूरी है। अच्छी शिक्षा से ही सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। शिक्षा से ही हमारे अंदर आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है।
विज्ञापन

बताया गया कि भारतीय संसद ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए वर्ष 2005 में सूचना का अधिकार कानून बनाया था। इस कानून के तहत भारत का कोई भी नागरिक सरकार के किसी भी विभाग की जानकारी हासिल कर सकता है। आरटीआई हाथ से लिखकर या टाइप करके या फिर आनलाइन लगाई जा सकती है। सचिव प्रियंका सिंह ने 11 सितंबर को जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed