फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Glee on Nagapanchami

नागपंचमी पर भक्तों ने किया जलाभिषेक

Wed, 19 Aug 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 19 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

मंदिरों व चौराहों पर डीजे पर बज रहे भजन से वातावरण और भक्तिमय हो रहा था। इन सबके बीच अयोध्या से पवित्र जल लेकर आ रहे कांवरियों के जत्थे जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। ये सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

विज्ञापन


उधर, बुधवार सुबह से ही युवतियों ने तालाब व नदी के किनारे पहुंचकर परंपरा के अनुसार गुड़िया डाली, जिसकी लड़कों ने छड़ी से पिटाई की।

नागपंचमी को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उल्लास दिखा। सुबह युवतियों ने तालाबों, पोखरों व नदियों के किनारे कपड़े की बनी गुड़िया डालीं, जिनकी बच्चों ने छड़ी से पिटाई की। ये परंपरा सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर निभाई गई। इसके साथ ही भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


इसके अलावा नाग देवता को दूध व लाई चढ़ाकर विशेष पूजा करके मनोकामना मांगी। इस दौरान मंदिरों में लाउडस्पीकर व डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों से समूचा माहौल शिवभक्ति से सराबोर हो गया। जलाभिषेक व नाग देवता की पूजा का सिलसिला देर सायं तक चलता रहा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागपंचमी के महत्व को देखते हुए बुधवार को कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ केसरिया वस्त्र धारण किए कांवरिये ही दिख रहे थे। कंधों पर कांवर के साथ अयोध्या से पवित्र लेकर डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर नाचते गाते कांवरियों के जत्थों ने शिवमंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर हर महादेव व जय श्रीराम के उद्घोष ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।  

अयोध्या से पवित्र जल लेकर जिला मुख्यालय आने वाले कांवरियों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कहीं कैंप लगाकर उन्हें चाय व जलपान कराया जा रहा था, तो कहीं प्रसाद में हलुवा व चना बांटा जा रहा था। पंडालों के आयोजक कांवरियों के स्वागत में किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाह रहे थे।

मार्ग से गुजरने वाले हर कांवरिये को जलपान कराया जा रहा था। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर कैंप लगाने वाले आसिफ रजा शीबू, बसंत यादव, राहुल जायसवाल, हसन परवेज, दिल बहार गिरिजा, लक्ष्मण आदि ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा करने से मन को शांति मिलती है।

वे यह कार्य कई बरस से कर रहे हैं। इसी प्रकार पुरानी तहसील तिराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर, कलक्ट्रेट के निकट, बसखारी मार्ग, मालीपुर मार्ग, दोस्तपुर मार्ग पर भी जगह-जगह लगे पंडालों में कांवरियों को जलपान कराया जा रहा है।

नागपंचमी सकुशल निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। जलाभिषेक के लिए कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।


 इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई थी। एसपी पंकज ने पर्व को सकुशल निपटाने में सहयोग करने पर आम लोगों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed