{"_id":"60144c688ebc3e543d154e76","slug":"give-new-dimension-to-education-through-mission-inspiration-ambedkar-nagar-news-lko5622142132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन प्रेरणा के जरिए शिक्षा को दें नया आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन प्रेरणा के जरिए शिक्षा को दें नया आयाम
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। संकुल स्तरीय बैठक न्याय पंचायत के जैतूपुर के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बेला में खंड शिक्षा अधिकारी भीटी वीरेंद्रनाथ द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मिशन प्रेरणा के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कहा गया कि मिशन प्रेरणा के माध्यम से शिक्षा को नया आयाम दें। जब शिक्षा का स्तर बढ़ेगा तो इसका लाभ भी समाज को व्यापक तौर पर मिलेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मिशन प्रेरणा का लक्ष्य लर्निंग आउटकम्स की पूर्ण प्राप्ति है। इसके माध्यम से अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर जागरूकता को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। जागरूकता ही लक्ष्य प्राप्ति का मुख्य साधन होता है। कहा कि शिक्षा को व्यापक रूप में फैलाने के लिए सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। जब तक हम शिक्षा की सारगर्भिता एवं उसकी उपयोगिता को नहीं समझेंगे, तब तक शिक्षा की बेहतरी सुनिश्चित करने में अड़चनें आती रहेंगी।
एसआरजी विजय चंद्र मिश्र ने बच्चों के लर्निंग आउटकम को पता करने तथा उसी के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की चेतना को जागृत करने का सशक्त माध्यम है। जब तक इसकी उपयोगिता एवं महत्व को नहीं समझा जाएगा, तब तक शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकेगा। अनीता चौधरी ने प्रेरणा गीत सुनाया। इस मौके पर संकुल शिक्षक संतोष कुमार सिंह, उदयभान, अवनीश कुमार सिंह, संजय कुमार, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे।