फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girls took out rally to make voters aware

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girls took out rally to make voters aware
अंबेडकरनगर के टांडा में मतदाता जागरूकता रैली निकालती मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टांडा (अंबेडकरनगर)। मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॅलेज की छात्राओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। नगर के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर आम नागरिकों को मतदाता बनने व मतदान करने का आह्वान किया। जागरूकता रैली में छात्राओं ने भारत माता की झांकी भी निकाली, जो आकर्षण का केन्द्र रही। युवाओं से मतदाता बनाने का आह्वान प्रमुखता से किया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार टांडा वंशराज राम ने मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। इससे पहले उन्होंने छात्राओं को मतदाता बनने के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चलता है। लोकतंत्र की मजबूती में सभी नागरिकों की बराबर की भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि देश का प्रत्येक नागरिक लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दे। चु
विज्ञापन

नाव के दौरान सभी मतदाताओं को पूरी निष्पक्षता व निडरता के साथ मतदान करना चाहिए। शत प्रतिशत मतदान से ही हम एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रभारी डीआईओएस तारा वर्मा ने भी छात्राओं को मतदान की महत्ता समझाई। कहा कि बालिकाओं की जिम्मेदारी है कि 18 वर्ष पूरा होने पर न सिर्फ स्वयं मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं, बल्कि चुनावों में मतदान करने में भी दिलचस्पी दिखाएं। साथ ही आम नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज परिसर से निकली जागरूकता रैली प्रधानाचार्या प्रशिषा श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुबेर चौराहा, टांडा बस स्टैंड, ताज टाकीज होते हुए वापस कालेज परिसर पहुंची। रैली में एनएसएस की छात्राएं आर्य वीरांगना दल के रूप में शामिल हुईं। छात्राओं ने तिरंगा यात्रा के साथ रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप एवं भारत माता की मनोरम झांकियां भी प्रस्तुत की। आम नागरिकों के बीच यह झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। छात्राओं ने नगर में भ्रमण कर आम नागरिकों से मतदाता बनने व मतदान करने के महत्व को समझाया। मौके पर कालेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed