फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girls move ahead by getting better education

बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ें बेटियां

Mon, 16 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girls move ahead by getting better education
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में लगातार जागरूकता अभियान जारी है। एंटी रोमियो टीम एक तरफ जहां विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बेटियों को जागरूक कर रही है, वहीं उन्हें स्वावलंबी बनने की सलाह भी दे रही है। सोमवार को टीम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय रतना में पुलिस पाठशाला लगाकर बालिकाओं को कई जरूरी जानकारियां दीं। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर भी पुलिस टीम ने अभियान चलाकर महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के दरोगा सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अकबरपुर नगर के शहजादपुर, मीरानपुर, रोडवेज आदि क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, महिलाओं को कई जरूरी जानकारियां भी दीं। कहा कि यदि उन्हें कोई परेशान करता है या उत्पीड़न करता है तो वह पुलिस से बेहिचक शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस टीम तत्परता के साथ समस्याओं का समाधान करेगी। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनने की सलाह दी।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय रतना में कटका थाने की सिपाही शिल्पी गौतम व पूनम ने बालिकाओं को जागरूक किया। बालिकाओं से कहा कि यदि कोई उनका शोषण व उत्पीड़न करता है तो वह तत्काल इसकी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। बालिकाओं से कहा कि वह बेहतर शिक्षा हासिल कर आगे बढ़ें। बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1076, 181 आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed