फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   girl students Proved the talent

छात्राओं ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

Sat, 28 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 28 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
girl students Proved the talent
10 सीजीपीए पाने वाली तृप्ति सिंह का मुंह मीठा करातीं मां सरिता व पिता शैलेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने ज्यादा कामयाबी हासिल की है। खास बात यह है कि इस बार 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या गत वर्ष के मुकाबले बढ़ी है।

विज्ञापन


छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन व परिवारीजनों के अलावा शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी है। शनिवार को सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों का सुबह से ही बेसब्री से चल रहा इंतजार दोपहर बाद समाप्त हुआ। नतीजा आने का सिलसिला शुरू हुआ तो मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन


दरअसल इस बार 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या गत वर्ष के मुकाबले ज्यादा रही। जिला मुख्यालय स्थित तक्षशिला एकेडमी के छात्र अर्पित मिश्र व प्रशांत पांडेय ने 10 सीजीपीए हासिल किया। प्रबंधक रितेश पांडेय व प्रधानाचार्य मकसूद यूनुस अंसारी ने बताया कि वैभव सिंह समेत 10 स्टूडेंट्स ने नौ सीजीपीए हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एके पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रामसुरेश यादव ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शतप्रतिशत रहा। उपप्रबंधक अभिनव वर्मा के अनुसार विद्यालय में कुल 71 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, इसमें 21 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए मिला।

इनमें लिटिल वर्मा, आयुष त्रिपाठी, आस्था मिश्रा, अन्नू पटेल, अतुल कुमार तिवारी, स्मिता वर्मा, निधि सिंह, अमरेंद्र, अमन, आयुष, अलिका हसन  नक्वी, आदर्श पांडेय, प्रांजल कसौधन, शिवेश पांडेय, प्रज्ञा, अंकेश, मुस्कान, अनमोल, मयूर, रितिक, पूनम व अभिषेक शामिल हैं।

 आरके पैसफिक कॉलीजिएट के प्रबंधक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि नंदिनी सिंह व शिवांगी ने 10 सीजीपीए व नम्रता, स्मिता, महिमा, वेंकेटश्वर ने 9.8 सीजीपीए हासिल किया। लिटिल ऐंजिल्स की प्रधानाचार्या संगीता टंडन ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। तृप्ति सिंह ने 10 सीजीपीए हासिल किया।

सेंट जांस अकबरपुर का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक नवीन जान व प्रधानाचार्या रेनू जान ने बताया कि संध्या वर्मा व शिवादी कश्यप को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ जबकि अन्य ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

वीएसएस एजुकेशनल एकेडमी के सभी 86 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की। विशाल यादव, अरसलान, पिंकेश यादव, शिवानी सरोज, अर्जित वर्मा, मोहम्मद आरिफ व मदीना खातून ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। प्रबंधक सुनील तिवारी व प्रधानाचार्या पूर्णिमा मिश्रा ने बताया कि अन्य छात्रों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा। 

रेडिएंट चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ल ने बताया कि विद्यालय में कुल 447 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें आशीर्वाद सोनी, अभिषेक मिश्र, आदित्य मिश्र, अर्पिता चक्रवर्ती, आरती यादव, दिव्यांशु, नीति, ज्योति उपाध्याय, सुधि गुप्ता समेत 61 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया।

विद्युतनगर प्रतिनिधि के अनुसार डालिम्स स्कूल के प्रधानाचार्य एके कपूर ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसमें 14 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया। इसमें निष्कर्ष तिवारी, प्रतीक राय, साक्षी अग्रवाल, शुयश जायसवाल, कामरान, नशरा, नीमेष कपूर, निशांत, अरिशा रियाज, हर्ष तिवारी व कोमल आदि छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विवेकानंद शिशुकुंज विद्युतनगर के प्रधानाचार्य बृजेंद्र मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कुल 63 बच्चे शामिल हुए। सभी ने सफलता हासिल की। इसमें अंजना बजाज व इति वर्मा ने 10 सीजीपीए हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल आसोपुर के प्रधानाचार्य बीएम उपाध्याय ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कुल 66 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।


इनमें 10 स्टूडेंट्स ने 10 सीजीपीए हासिल किया। इसमें सै. अयान अहमद, प्रिया जायसवाल, रिशिका कपूर, भव्या सेठ, मोहम्मद इजहान, दीपक राजेंद्र शर्मा, कृतिका चौधरी, अमन कुमार, सादमा अब्दुलहक, शिवानी वर्मा शामिल रहे। कास्मोपोलिटन स्कूल आसोपुर के प्रधानाचार्य अनूप विजय ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इसमें अदनान अहमद, अहमदमाज इनाम, मोहम्मद शहरोज व तरब हसनी ने 10 सीजीपीए हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed