फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl student hanged herself at home

छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी जान

Wed, 02 Mar 2022 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Girl student hanged herself at home
भीटी (अंबेडकर नगर)। स्कूल से वापस लौटी 11वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटवा के मजरा नाऊ की बाग का है। जानकारी होते ही परिवारीजन में हड़कंप मच गया। फंदे पर लटक रही छात्रा को नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीएम ने 2 व 3 मार्च को जिले में अवकाश घोषित कर दिया है। परिवारीजन के अनुसार नाऊ की बाग निवासी रोशनी (17) पुत्री रामलाल उर्फ लल्लू को इसकी जानकारी नहीं थी। वह सुबह स्कूल गई और अवकाश की सूचना मिलने के बाद घर लौट आई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वह कक्षा 11 की छात्रा थी। कुछ देर बाद परिवारीजन ने उसका शव एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आननफानन उसे फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। रोशनी ने फांसी क्यों लगाई, यह परिजन नहीं समझ पा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद भीटी पुलिस टीम भी गांव पहुंची। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed