फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl's body found in pond under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में तालाब में मिला युवती का शव

Tue, 07 Sep 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found in pond under suspicious circumstances
जलालपुर। कटका थाना क्षेत्र के भियांव गांव के बाहर तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कटका थाना क्षेत्र के भियांव गांव के बाहर तालाब में मंगलवार को सुबह एक युवती का शव पड़ा देख आसपास के ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। युवती की पहचान हंसवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर रसूलपुर निवासी सुनीता (30) के तौर पर हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि युवती मंदबुद्घि थी। वह करीब एक माह से झाड़फूंक के लिए भियांव दरगाह पर अपने पिता के साथ रह रही थी। इस बीच मंगलवार को दरगाह से करीब पांच सौ मीटर दूर तालाब में उसका संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। प्रभारी थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि युवती मंदबुद्घि थी। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। एहतियातन पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed