फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl raped on the pretext of feeding guava, condition critical

अमरूद खिलाने के बहाने बालिका से दुष्कर्म, हालत गंभीर

Tue, 22 Jun 2021 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of feeding guava, condition critical
महरुआ। थाना अंतर्गत गांव निवासी 8 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। अमरूद खिलाने के बहाने गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर ले जाकर बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

चीख पुकार पर जब ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े, तो आरोपी भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। साथ ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।
बाद में पहुंची पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया और गंभीर दशा में बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बालिका की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी 8 वर्षीय बालिका सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच दांदूपुर निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र कुमार मिश्र वहां पहुंचा और अमरूद खिलाने के बहाने उसे लेकर अपने ट्यूबवेल पर लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार व गुहार पर आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख आरोपी वहां से भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसी बीच जानकारी होने पर डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे और आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस आरोपी को लेकर ट्यूबवेल पर पहुंची, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गई। बालिका की हालत अत्यंत गंभीर थी।

आनन फानन में बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच पुलिस आरोपी को थाने लेकर चली गई।
बाद में पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed