फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl raped, case registered

बालिका के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज

Sat, 01 Oct 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girl raped, case registered
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव निवासी एक किशोर के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। उधर देर शाम एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

मामला महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी मुंतसिब (14) गुरुवार दोपहर करीब पड़ोस की पांच वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर गांव के किनारे एक खंडहर में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि कराह रही थी। इस बीच सूचना पर बालिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी किशोर मौका पाते ही भाग खड़ा हुआ। परिजन बालिका को घर लेकर गए। बालिका ने उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे व बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। देर शाम एसपी अजीत कुमार सिन्हा गांव पहुंचे और जानकारी हासिल की। पुलिस को जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed