फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Girl killed in vehicle collision, six injured

वाहनों की टक्कर में युवती की मौत, छह घायल

Wed, 08 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Girl killed in vehicle collision, six injured
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवती की मौत हो गई और छह व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ के निकट सोमवार देर शाम रिश्तेदार के साथ बाइक से घर जा रही युवती को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र के चांदपुर महमदपुर गांव निवासी किरन (19) सोमवार को रिश्तेदार के साथ बाइक से महरुआ गई हुई थी। बताया जाता है कि देर शाम जब वह घर लौट रही थी, तो इसी बीच महरुआ बाजार के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे किरन गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई, जबकि बाइक चालक बाल-बाल बच गया। युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद निवासी राहुल (25) बुधवार को बाइक से टांडा जा रहा था। सूरापुर बाजार के निकट उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी सतीश कुमार (28) बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इमामबाग निवासी समीना (21) बुधवार को पहितीपुर चौराहा के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर निवासी रमजान अली (64) मंगलवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी थाना क्षेत्र के पलई रामनगर निवासी अरुण कुमार (35) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय औलियापुर के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उधर अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी सुरेश कुमार (42) बुधवार को बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed