{"_id":"610ad0d78ebc3e88e3466229","slug":"girl-beaten-with-sticks-in-land-dispute-ambedkar-nagar-news-lko589908982","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवती की लाठी डंडों से पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में युवती की लाठी डंडों से पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत बिड़हर गांव में बुधवार सुबह भूमि विवाद में विपक्षियों ने एक युवती की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामसरोज व बाबूराम के बीच एक भूखंड को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। आरोप है कि बुधवार सुबह रामसरोज की पुत्री रिंकू (19) विपक्षी बाबूराम के घर के सामने से जा रही थी। इस पर विपक्षी उसके साथ अभद्रता करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोप के अनुसार विपक्षियों ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
चीख पुकार व गुहार पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। मारपीट में युवती को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। (संवाद)