फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Getting Aadhaar card is becoming a big challenge

Ambedkar Nagar News: आधार कार्ड बनवा पाना बन रहा बड़ी चुनौती

Wed, 16 Aug 2023 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Getting Aadhaar card is becoming a big challenge
अंबेडकरनगर। कहीं मशीन खराब तो कहीं नेटवर्क फेल। यदि कहीं सबकुछ ठीक था तो वहां व्यवस्था फेल। ऐसे में आधार कार्ड बनवाने या फिर उसमें संशोधन के लिए लोगों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाना व उसमें संशोधन कराना लोगों के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। अकबरपुर से लेकर अन्य क्षेत्रों में स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों के बीच आपाधापी मची है। बुधवार को अकबरपुर नगर स्थित प्रधान डाकघर में पिछले एक सप्ताह से आधार कार्ड नहीं बन रहा है। जिम्मेदारों ने बताया कि मशीन खराब है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार को आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए लोग तो पहुंचे थे लेकिन सर्वर फेल होने से काम ठप था। इससे लोगों को इंतजार करने को विवश होना पड़ा। नगर स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में आधार कार्ड बन रहा था। चंद लोगों का ही आधार कार्ड बनने से यहां पहुंचे लोग इस दुविधा में थे कि उन सभी का काम हो पाएगा या नहीं। देवरिया बाजार स्थित डाकघर में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन के लिए लोगों के बीच आपाधापी का माहौल था। लाइन में लगी रीना व अनीता ने कहा कि आधार में संशोधन कराना है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना है। चार दिन से चक्कर लगा रहे हैं लेकिन काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर नगर स्थित डाकघर में मशीन खराब होने के चलते आधार कार्ड नहीं बन रहा था। टीम को वहां संदीप, अनुराग व गायत्री मिले, जिन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बार बार चक्कर लगा रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा। भीटी स्थित उपडाकघर में बीते दो वर्ष से आधार कार्ड नहीं बन रहा। कारण यह कि मशीन खराब हुई थी जिसे अब तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका।
तीन जगह लगानी पड़ी दौड़
बनगांव डिहवा के घरभरन पहले प्रधान डाकघर इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा गए। इन दोनों स्थान पर जब मायूसी हाथ लगी तो एसबीआई पहुंचे। कहा कि आधार कार्ड में नंबर अपडेट कराना है। इसके लिए तीन बार चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अब तक नहीं हो सका था। अब चौथी बार आए हैं। दो घंटा हो गया इंतजार करते हुए लेकिन अभी नंबर नहीं आ सका है। देखें इस बार के प्रयास में संशोधन होता है या नहीं।
नेटवर्क न होने से हुई मुश्किल
पहितीपुर से आईं चमेला देवी अकबरपुर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची थीं। उन्हें आधार कार्ड में संशोधन कराना था। पैरों में तकलीफ के बावजूद महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभ के लिए आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराना है। चार बार इसके लिए चक्कर लगा चुके हैं लेकिन नेटवर्क संकट के चलते संशोधन नहीं हो सका। कहा कि बताया गया है कि एसबीआई में बन रहा है लेकिन हमारी हिम्मत नहीं है। नेटवर्क आने का यहीं बैठकर इंतजार करेंगे।
सात बजे से ही लगा दी लाइन
मरथुआ सरैया निवासी रंजीत पांडेय अपने भांजे अनमोल का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए एसबीआई पहुंचे थे। कहा कि गत दिवस पहले प्रधान डाकघर गए। पता चला कि मशीन खराब है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा व केनरा बैंक गए। इन दोनों स्थान पर भी नेटवर्क गड़बड़ी के चलते अपडेट नहीं हुआ। बुधवार सुबह सात बजे ही एसबीआई पहुंचे तो यहां पता चला कि 25वां नंबर है। अब लाइन में लगे हैं। अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि आज काम हो ही जाएगा।

प्राथमिकता पर बनेगा आधार
आधार कार्ड प्राथमिकता पर बनना सुनिश्चित होगा। इसके लिए डाकघर व बैंक अधिकारियों को नए सिरे से निर्देशित किया जाएगा। सभी स्थानीय एसडीएम भी यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों को दिक्कत न होने पाए। - डॉ. सदानंद गुप्त, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed