{"_id":"6a299eb13ac366ff650de3e5","slug":"get-work-done-in-erosion-prone-areas-from-now-dm-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-158255-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान वाले स्थानों पर अभी से कराएं काम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान वाले स्थानों पर अभी से कराएं काम : डीएम
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से मांझा कम्हरिया के कुछ हिस्सों में नदी के किनारे खेतों में कटान हो रहा है। डीएम ईशा प्रिया ने बुधवार को स्थल का निरीक्षण कर कटान वाले स्थान पर काम कराने के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला में बुधवार के अंक में सरयू में बढ़ा जलस्तर, मांझा कम्हरिया में शुरू हुआ कटान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ईशा प्रिया, एडीएम ज्योत्सना बंधु, एसडीएम सुभाष सिंह धामी व बाढ़ कार्य खंड अयोध्या के अधिकारी मांझा कम्हरिया पहुंचे। अधिकारियों ने कटान के साथ-साथ मांझा कम्हरिया के बद्री का पूरा में लग रहे परक्यूपाइन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
यहां परक्यूपाइन लगाए जाने का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। मांझा कम्हरिया के ही इटौरा ढोलीपुर से कुछ दूर पर नदी के किनारे कटान की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने बाढ़ खंड अयोध्या के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इटौरा गांव में कटान रोकने के लिए आवश्यक कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि कटान से बचाव के लिए अभी से विभाग को सक्रिय हो जाना चाहिए, नहीं तो आगे चलकर नदी के जलस्तर में और वृद्धि होने पर कटान बढ़ सकता है। इस दौरान थानाध्यक्ष तनुज पाल, अभियंता अंशुल वर्मा, अवर अभियंता फागू लाल सहित व अन्य लोग मौजूद रहे।