फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Get Shicshamitr holdback pay

शिक्षामित्रों को मिलेगा रुका वेतन

Thu, 24 Dec 2015 12:07 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने बीते दिनों जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को स्थाई शिक्षक के तौर पर समायोजित करने का निर्णय लिया था। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन सभी 2123 शिक्षामित्र समायोजित हो पाते कि इससे पहले उच्च न्यायालय ने समायोजन को रद्द कर दिया।

विज्ञापन


जिले में तब तक दो बैच मिलाकर 1600 शिक्षामित्रों को अलग अलग विद्यालयों में सहायक अध्यापक के तौर पर तैनात किया जा चुका था। हाईकोर्ट के निर्णय ने शिक्षामित्रों पर वज्रपात सा कर दिया। इसी बीच उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। इससे शिक्षामित्रों में नई उम्मीद का संचार हुआ।
विज्ञापन


इस मामले में अब सहायक अध्यापक बने शिक्षामित्रों को राज्य सरकार ने पूरा वेतन देने का निर्णय ले लिया। खबर मिलते ही शिक्षामित्रों में खुशी की लहर सी दौड़ गई है। बुधवार को अमर उजाला ने ऐसे कई शिक्षामित्रों से वार्ता की, जिनके परिवार की तमाम उम्मीद उन्हें मिलने वाले वेतन पर टिकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसखारी विकास खण्ड क्षेत्र की कोतूपुर निवासिनी शशि तिवारी ने वेतन मिलने के निर्णय को एकदम सही फैसला बताते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह शिक्षामित्रों के लिए नए वर्ष की बड़ी सौगात है। प्राथमिक विद्यालय कोतूपुर में शिक्षामित्र रहीं शशि अब प्राथमिक विद्यालय जमऊपुर में सहायक अध्यापक के तौर पर तैनात हैं।

उनके पति चंद्रभूषण कृषि कार्य करते हैं। चार बेटियों में से एक का विवाह हो चुका है, जबकि तीन अभी अध्यनरत हैं। शशि ने कहा कि एरियर सहित भुगतान मिलने से बेटियों की शिक्षा के साथ ही घर की गाड़ी भी बेहतर ढंग से चलने में इस फैसले से खासी आसानी होगी।

अकबरपुर निवासी कृष्णकुमार द्विवेदी ने राज्य सरकार का इस निर्णय के लिए आभार जताया। शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी जलालपुर ब्लाक के रहीमपुर में शिक्षामित्र के तौर पर तैनात रहे, जबकि अब भियांव ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बराहखुर्द में सहायक अध्यापक के तौर पर तैनाती है।

बोले कि परिवार के खर्च की जो जिम्मेदारी उन पर है, वह अब आसानी से निभाई जा सकेगी। उम्मीदों पर जो कुठाराघात हुआ था, उससे सभी शिक्षामित्र अब उबर सकेंगे। भियांव विकास खण्ड अन्तर्गत दारानगर निवासिनी दीपिका त्रिपाठी पूर्व में भियांव ब्लाक के हसनपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के तौर पर तैनात थीं।


इन दिनों उनकी तैनाती प्राथमिक विद्यालय मरहरा में हैं। उनके पति दीनानाथ कृषि कार्य करते हैं। कहा कि वेतन भुगतान के निर्णय से परिवार का खर्च चलाने में फायदा होगा। दीपिका ने कहा कि शिक्षामित्रों में जो निराशा पनपी थी, अब वे इससे उबर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed