फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Get metered before taking action

कार्रवाई करने से पहले पैमाइश करवाएं

Thu, 02 Jun 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Get metered before taking action
अंबेडकरनगर। डीएम साहब, हम लोगों के आवास आबादी की भूमि पर ही बने हैं। तालाब की भूमि पर अतिक्रमण नहीं है। जिस जमीन को तालाब की भूमि बताकर हम सभी को नोटिस जारी किया गया है, वास्तव में वह आबादी की भूमि है। ऐसे में किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से पहले पैमाइश कराई जाए। यह गुहार गुरुवार को जलालपुर तहसील क्षेत्र के सरैया गांव के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर लगाई।
विज्ञापन

सरैया गांव के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए गांव के दानबहादुर, अर्जुन, अनीता, उर्मिला, दुर्गावती, रिंकू आदि ने कहा कि बीते दिनों उन्हें तहसील प्रशासन से नोटिस मिला है। इसमें कहा गया है कि जिस भूमि पर हमारे मकान हैं, वह भूमि तालाब की है। ऐसे में इससे पहले कि अतिक्रमण हटाने के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई हो, स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जिस आवास में वे सभी रह रहे हैं, वह प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत बने आवास हैं। ऐसे में सरकारी आवास तालाब की भूमि पर नहीं निर्मित हो सकते हैं। कहा कि जिस आवास में वे सभी रह रहे हैं, वह आबादी की भूमि पर बने हुए हैं। इसके बाद भी प्रशासन ने उसे तालाब पर अतिक्रमण बता रहा है। कहा कि यदि गांव में तालाब की पैमाइश कराई जाए, तो सब कुछ साफ हो जाएगा। मांग की कि उनके हित को देखते हुए जल्द पैमाइश कराई जाए, जिससे तस्वीर साफ हो सके और उनके घर ढहने से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed