{"_id":"5ff895c38ebc3e34462c67ed","slug":"general-assembly-activists-outraged-by-police-laxity-ambedkar-nagar-news-lko5588559157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ढिलाई से भड़के महासभा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ढिलाई से भड़के महासभा कार्यकर्ता
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर में दोहरे हत्याकांड के मामले को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते ब्राह्मण महासभा पदा?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां गांव के दोहरे हत्याकांड में पुलिस की शिथिल कार्यशैली के विरोध में शुक्रवार को ब्राह्मण महासभा सेवा समिति पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की सुस्ती के चलते ही घटना के पांच दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस प्रशासन यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई नहीं करेगा तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। प्रदर्शन स्थल पहुंचकर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने ज्ञापन लिया। भरोसा दिलाया कि प्रशासन मामले में पूरी सक्रियता से कार्रवाई कर रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी गुड्डू के नेतृत्व में प्रदेश संरक्षक निरंकार तिवारी, अधिवक्ता रवीश शुक्ल, नंदकुमार तिवारी राना, राजेश तिवारी, अधिवक्ता धीरज पांडेय, मुकेश मिश्र, रवि शुक्ल, शिवेंद्र त्रिपाठी, विमल भारद्वाज आदि ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां गांव में हुई घटना में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पांच दिन बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है। कहा कि संबंधित घटना से जिले में भय व दहशत का माहौल है। पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी, 50-50 लाख रुपये आर्थिक मदद व सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार की प्रमुखता से मदद करनी चाहिए।
प्रदर्शन की सूचना पर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। ज्ञापन लेकर मामले में समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पीड़ित परिवार को समुचित मदद मुहैया हो, इसके लिए शासन को पत्र अग्रसारित किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के निकट पहले ही सीओ केके शुक्ल पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए।