{"_id":"63b462e6497919608575f1b6","slug":"garbage-disposal-center-will-start-in-two-nagar-panchayats-ambedkar-nagar-news-lko664887357","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो नगर पंचायतों को जल्द मिलेगा एमआरएफ केंद्र का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो नगर पंचायतों को जल्द मिलेगा एमआरएफ केंद्र का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की दो नगर पंचायतों इलित्फातगंज के महुवारी व राजेसुल्तानपुर के शास्त्रीनगर में जल्द ही कूड़ा निस्तारण केंद्र की सुविधा मुहैया होगी। इन केंद्रों के क्रियाशील होने पर कूड़ा निस्तारण की बेहतर सुविधा के साथ ही किसानों को जैविक खाद का फायदा भी मिलेगा। प्रत्येक निस्तारण केंद्र की स्थापना पर सवा-सवा करोड़ का खर्च आएगा। इसके निर्माण व संचालन की जिम्मेदारी संबंधित नगर पंचायत संभालेगी।
इसमें से इल्तिफातगंज इलाके में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण लगभग पूरा कर मशीनों की स्थापना का कार्य चल रहा है। जल्द ही इस केंद्र को क्रियाशील बनाने की तैयारी है। जबकि नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में भवन निर्माण का कार्य वर्तमान में चल रहा है।
पर्यावरण की बेहतरी के लिए शासन स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा निस्तारण केंद्रों की स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत बीते दिनों शासन ने नगर पंचायत इल्तिफातगंज व राजेसुल्तानपुर में एक एक कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
इन दोनों केंद्रों के संचालन से इलाक में कूड़ा निस्तारण की बेहतर सुविधा के साथ ही बड़ी मात्र में जैविक खाद भी तैयार होगी। इसका सीधा फायदा किसानों को खेती किसानी में मिलेगा। जैविक खाद का अधिकाधिक प्रयोग मानव स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए ही फायदेमंद साबित होगा।