फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Gangster charges will be imposed on the accused of looting and firing on the businessman

Ambedkar Nagar News: व्यापारी से लूट व फायरिंग के आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर

Fri, 27 Dec 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gangster charges will be imposed on the accused of looting and firing on the businessman
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर दो दिन पूर्व पटाखा कारोबारी से लूट के आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है। इनकी पहचान पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में यह जानकारी एसपी केशव कुमार ने उनसे मुलाकात करने पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दी। कहा कि किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह चाहे आम आदमी के साथ हो या व्यापारियों के साथ। व्यापारी निर्भीकता के साथ व्यापार करें। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन

25 दिसंबर की रात अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर निवासी पटाखा व्यवसायी अवधेश कसौधन अपने परिवार के साथ क्रिसमस का मेला देखकर वापस घर जा रहे थे। नगर पालिका कार्यालय अकबरपुर से चंद दूरी पर स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान नशे में धुत छह युवक बीच सड़क पर कार लहराते जा रहे थे। जब व्यापारी ने उनसे ठीक ढंग से वाहन चलाने की बात कही तो वाहन पर सवार आरोपित नीचे उतर आए और विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने अवैध असलहा निकालकर अवधेश पर फायरिंग कर दी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इस घटना को एसपी ने पुलिस पर खुली चुनौती मान स्वाट टीम को कार्रवाई के आदेश दिए। 26 दिसंबर को स्वाट टीम और अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने भिखारीपुर तिराहा पर दबिश देकर नगर के इल्तिफातगंज रोड निवासी अनुपम यादव और कटुई पहाड़पुर गांव के अवधेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरी रात पुलिस ने कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर शेष आरोपियों की तलाश की है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed