फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   gangster Against nine Criminals

गो तस्करों के विरुद्घ पुलिस ने की गैंगेस्टर की कार्रवाई

Sat, 04 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
gangster Against nine Criminals
बसखारी। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में गोकशी के नौ अभियुक्तों के विरुद्घ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सीओ सदर धर्मेंद्र सचान के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि अजमेरी निवासी निषादनगर किछौछा, बसखारी एक गैंग का लीडर है। गैंग के सदस्य नबीउल्लाह, सोनू, दानिश, नाटे उर्फ समीउल्लाह, शीबू उर्फ सब्बू उर्फ डॉ मोहम्मद गौस, गुड्डू उर्फ अताउल्लाह, हयात मोहम्मद व मोहम्मद अनीस निवासी निषादनगर किछौछा के साथ मिलकर गोवंशीय जानवरों को खरीद कर उनका वध कर मांस बेचता है। इससे क्षेत्र की जनता में गुस्से का माहौल है। कभी भी क्षेत्र में सौहार्द बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

इन लोगों के भय से कोई भी इनके खिलाफ गवाही या मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं होता है। बीते 30 अक्टूबर, 2018 को अजमेरी के घर पर छापामारी कर सात क्विंटल वध प्रतिबंधित पशु का मांस व 1 जून, 2019 को भी छह क्विंटल मांस सहित उपकरण बरामद किए गए थे। इसी आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अब सभी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed