{"_id":"618fd9a20752e5ba8845469cb1c449c9","slug":"gangrape-with-unconscious-beauty-parlor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर संचालिका को बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूटी पार्लर संचालिका को बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय एक महिला अहिरौली थाना क्षेत्र में स्थित एक बाजार में ब्यूटीर्पालर चलाती है। एक जुलाई को अकबरपुर थाना क्षेत्र के रौतापुर गांव निवासी उसके परिचित एक युवक ने उसके पास फोन किया। फोन पर उसने बताया कि तीन जुलाई को उसके बेटे का जन्मदिन है।
विज्ञापन
उसे इस कार्यक्रम में आना है। बताते हैं कि तीन जुलाई की शाम सात बजे वह युवक ब्यूटीपार्लर पहुंचा और उससे घर चलने के लिए कहा। महिला उसके साथ बाइक से चल पड़ी। वह अन्नावां बाजार में महिला को कोल्डड्रिंक पिलाने के लिए एक दुकान पर रुका।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिला दिया। इससे वह बेहोश सी होने लगी। इसके बाद आरोपी महिला को अपने घर न ले जाकर अकबरपुर लेकर चला गया।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक उसे अकबरपुर पहुंचने के बाद कुछ होश नहीं रहा। चार जुलाई की सुबह जब उसे कुछ होश आया तो उसके पास एक कमरे में मुख्य आरोपी समेत एक अन्य युवक मौजूद था। दोनों युवक उसे लेकर कटेहरी बाजार पहुंचे। इधर महिला के परिवारीजन व अन्य लोग उसके घर न लौटने से काफी परेशान थे।
दोनों युवक जैसे ही महिला को लेकर बाजार पहुंचे तो लोगों ने दौड़ा लिया। दोनों युवक बाइक छोड़कर भाग गए। सुबह सात बजे महिला के परिवारीजन उसे लेकर अहिरौली थाने पहुुंचे। महिला ने थाने में नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने की नामजद तहरीर दी। उधर एसओ राजेश यादव का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है।