{"_id":"5df275a28ebc3e880072900a","slug":"game-kits-will-provided-to-primary-schools-ambedkar-nagar-news-lko4974135115","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को मुहैया कराया जाएगा खेल का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को मुहैया कराया जाएगा खेल का सामान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 1873 परिषदीय विद्यालयों में करीब सवा करोड़ की लागत से छात्र-छात्राओं को खेल के उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका लाभ इन विद्यालयों में पढ़ने वाले दो लाख 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेेगा। न सिर्फ इंडोर बल्कि आउट डोर खेल का आनंद बच्चे उठा सकेंगे। साथ ही महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालने वाली पुस्तकों समेत अन्य ज्ञानवर्धक किताबें भी पढ़ने के लिए उन्हें विद्यालय में उपलब्ध करायी जाएंगी। इस बीच खेल सामग्रियों के लिए एक करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये की राशि बीएसए कार्यालय को मिली है। इसे विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
परिषदीय विद्यालयों की तरफ छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों की रुचि बनी रहे, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसमें दोपहर का भोजन देने के साथ ही पुस्तकें, जूता मोजा, स्वेटर, स्कूली बैग भी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इन सबके बीच अब शासन ने छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर में ही खेल का आनंद लेने के लिए जरूरी खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही विद्यालय में ही पुस्तकालय की भी स्थापना किए जाने का निर्णय लिया, जिसमें न सिर्फ महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालती पुस्तकें होंगी, बल्कि संगीत व प्रतियोगी परीक्षाओं की भी महत्वपूर्ण पुस्तकें शामिल होंगी। बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1873 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें दो लाख 11 हजार छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खेलकूद सामग्री के लिए गत दिवस ही शासन से 1 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये की राशि उपलब्ध हो चुकी है। इसमें 520 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार रुपये प्रति विद्यालय की दर से 52 लाख, जबकि 1353 प्राथमिक विद्यालयों में 5 हजार रुपये की दर से 67 लाख 65 हजार रुपये भेजे जाएंगे। जिला समन्वयक डॉ. हरिश्चंद्र शुक्ला ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में राशि भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रबंध समिति को निर्देशित किया गया है कि विद्यालय में खेल मैदान को देखते हुए ही खेल सामग्रियों की खरीददारी की जाए।
विज्ञापन
वरिष्ठ लिपिक डीपी सिंह ने बताया कि जिले में संचालित सभी 1873 परिषदीय विद्यालयों में पुस्तकालय की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भी शासन से 1 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये की राशि शीघ्र ही शासन से उपलब्ध हो जाएगी। बताया कि पुस्तकालय में महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालती पुस्तकों के साथ ही संगीत संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा बाल कहानियां व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें भी लाइब्रेरी में उपलब्ध रहेंगी। पुस्तकों की खरीददारी भी विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा किया जाएगा।
खेल सामग्रियों की खरीददारी के लिए शासन से 1 करोड़ 19 लाख 65 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो गई है। खेल सामग्रियों की खरीददारी की जा सके, इसके लिए शीघ्र ही विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में राशि भेज दी जाएगी। इसके अलावा पुस्तकालय के लिए भी शीघ्र ही शासन से राशि उपलब्ध हो जाएगी।
- अतुल कुमार सिंह, बीएसए