फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   GAIL India Limited will set up bio energy plant in the district

Ambedkar Nagar News: गेल इंडिया लिमिटेड जिले में लगाएगी बायो एनर्जी प्लांट

Tue, 19 Mar 2024 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
GAIL India Limited will set up bio energy plant in the district
अंबेडकरनगर। जिले में गेल इंडिया लिमिटेड बायो एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी में है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे कंपनी के प्रतिनिधियों ने डीएम अविनाश सिंह से मुलाकात कर 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की बात कही। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सौरभ शुक्ल व राजस्व विभाग की टीम ने कंपनी के प्रतिनिधियों को तहसील क्षेत्र भीटी के विकवाजीतपुर ग्राम पंचायत यादवनगर क्षेत्र में भूमि का अवलोकन कराया।
विज्ञापन

कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एग्रीकल्चर वेस्ट मैटेरियल से सीएनजी व पीएनजी गैस तैयार होगी। पीएनजी से घर में भोजन बनाने का लाभ मिलेगा तो वहीं सीएनजी गाड़ियों में ईंधन के रूप में उपयोग में लिया जाएगा। डीएम ने कंपनी के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनसे जरूरी जानकारी ली। प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें 20 एकड़ से अधिक भूमि की जरूरत होगी। जिले के किसी भी तहसील में हो इससे कोई दिक्कत नहीं है। जिला उद्योग विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम व राजस्व टीम ने कंपनी के प्रतिनिधियों को अयोध्या जनपद सीमा के निकट स्थित भूमि को दिखाया। बताया कि यह भूमि अकबरपुर अयोध्या मार्ग के किनारे स्थित है। इससे परिवहन सेवा में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इकाई की स्थापना होने से जिले में लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे पहले जिले में एग्रीकल्चर के वेस्ट मैटेरियल से बायो एनर्जी के लिए रिलायंस लिमिटेड व जैनी केमिकल कंपनी ने प्रोजेक्ट लगाने के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed