फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Futilizer

समितियों से यूरिया खाद नदारद, बढ़ी किसानों की मुश्किल

Thu, 08 Aug 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Futilizer
जमुनीपुर। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों से खाद न मिल पाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसा कर्मचारियों की मनमानी की वजह से हो रहा है। किसानों की मानें तो समिति कर्मचारियों के समय से न आने के चलते खाद नहीं मिल पाती है। मजबूरन दुकानों से अधिक पैसा देकर खाद की खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन

बता दें कि अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र के अरिया बाजार व जमुनीपुर सहकारी समिति से दर्जनों गांवों के किसान जुड़े हुए हैं, जहां से वे बीज व खाद की खरीददारी करते हैं। मौजूदा समय में इन दोनों समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद न होने के चलते किसानों को भटकना पड़ रहा है। किसानों की मानें तो समिति पर समुचित मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं है, सप्लाई आती भी है तो कर्मचारियों के मनमानीपूर्ण रवैये से नहीं मिल पाती है। वजह यह कि समिति पर तैनात कर्मचारी निर्धारित समय पर नहीं आते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते कई बार किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। ऐसे में खाद की उपलब्धता न होने से किसानों को प्राइवेट दुकानों की तरफ रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें 310 रुपए देकर खरीदना पड़ता है। ऐसे में क्षेत्र में स्थापित सहकारी समिति किसानों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पा रही है। किसान महावीर, जोखूराम, निरंकार, रामचेत आदि का कहना है कि मनमानी की हद यह है कि जो किसान समिति से खाद की खरीददारी करता है, उससे प्रति बोरी पांच रुपए पल्लेदारी भी वसूली जाती है, जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि खाद की उपलब्धता समय से न हो पाने के चलते धान की फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने प्रशासन से समिति पर समुचित मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। वहीं सचिव ने बताया कि सप्लाई के अनुसार किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाया रहा है। देर से आने की बात मनगढ़ंत है। किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed