फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   froud with farmers youngman poor peopule

अच्छे दिन के नाम पर किसानों, यवाओं व गरीबों को दिया धोखा

Wed, 06 Nov 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
froud with farmers youngman poor peopule
अंबेडकरनगर। भाजपा ने झूठ की बुनियाद पर सत्ता तो हथिया लिया, लेकिन अच्छे दिन के नाम पर गरीबों, किसानों, मजदूरों व युवाओं को बेरोजगारी व धोखा देने के सिवा कुछ नहीं किया। यह विचार सपा एमएलसी हीरालाल यादव ने बुधवार को मदैनिया बाजार स्थित सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान प्रकट किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते लोग परेशान हो गए हैं। अब देश की जनता भाजपा को सबक सिखा रही है।
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के अधिकारों का हनन कर उद्योगपतियों का सिर्फ जेब ही भरा है। इसका हिसाब करने के लिए जनता तैयार है। उपचुनाव में जनता ने पूरे देश में बीजेपी को नकार दिया। हरियाणा और महाराष्ट्र में भी जनता ने बीजेपी को कम सीटें देकर यह जता दिया है कि भाजपा अब उन्हें स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश को अपराध प्रदेश बना दिया है। आये दिन गंभीर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन सरकार इसे लेकर कोई गंभीर रवैया नहीं अपना रही। कहा कि सपा शासनकाल के दौरान जिन योजनाओं चलाया गया था अब उन्हीं योजनाओं के नाम को बदलकर तथा उद्घाटन कर झूठी वाहवाही लूटी जा रही है। जनता भाजपा के मंसूबे को समझ गई है और वह अगले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा। आये दिन हत्या, चोरी व डकैती की वारदातें हो रही हैं, लेकिन सरकार इन मामलों पर अंकुश लगाने के बजाए झूठी राग अलाप रही है। जनता को उनके अधिकारों व हक के लिए दौड़ाया जा रहा है, जिसमें फंसकर जनता उब चुकी है। इससे पहले एमएलसी ने बीते दिनों इलाज के दौरान दिवंगत हुए शिक्षामित्र के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बधाया। इस मौके पर सपा नेता एवं प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम, रवीन्द्र यादव, हेमन्त यादव, जिपं सदस्य जितेंद्र निषाद व अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed